इस्माईलाबाद, दैनिक अमृतधारा (विजय वधवा)
यूथ ब्लड डोनेशन सोसायटी झांसा एवं देवी अहिल्याबाई होल्कर अनुसंधान विकास केंद्र द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर यूथ ब्लड डोनेशन सोसायटी एवं देवी अहिल्याबाई होल्कर अनुसंधान विकास केंद्र के अध्यक्ष विनोद पाल कहा कि डॉ भीमराव अम्बेडकर ने कहा था कि जो लोग सतत शिक्षित होते हैं, वे समझदार और स्वतंत्र होते हैं । यह संदेश शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति को रेखांकित करता है। बाबा साहेब मानते थे कि शिक्षा ही वह साधन है जो व्यक्ति को सशक्त बनाती है, समाज में समानता स्थापित करती है और न्यायपूर्ण व्यवस्था की नींव रखती है। उनका यह विचार आज भी हम सभी को प्रेरित करता है कि एक विकसित, समतामूलक और प्रगतिशील भारत के निर्माण के लिए शिक्षा सर्वोपरि है। आज उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर बच्चों को शिक्षित करने तथा शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए काम करना का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर श्रवण वालीया, संजीव कुमार, गुरमेल सिंह ककराला, सचिन पाल, राजेंद्र, मांगे राम, तेजबीर सिंह, पोली देवी, मनप्रीत कौर, सुमित जिंदल आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन-गांव झांसा में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित करते सोसायटी के सदस्य व अन्य।



