अमृतधारा ब्यूरो चीफ अभय कुमार दीक्षित उन्नाव। पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष पंचम श्रीमद्भागवत गीता कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन आगामी 14 दिसंबर से 21 दिसंबर तक मोती नगर स्थित नार्मल स्कूल मैदान में होगा। मुख्य यजमान डॉ० संजय मिश्रा ने यह जानकारी देते हुए बताया श्रीधाम वृन्दावन के राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता परम पूज्य संत श्री राम शरण शास्त्री जी महाराज मोक्षदायिनी कथा का अमृतपान कराएंगे। कार्यक्रम प्रमुख पवन निगम ने दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक अमृतमयी कथा का पान करने के लिए श्रीमद्भागवत प्रेमियों का सपरिवार आवाहन किया। संरक्षक संजय राठी ने कहा एक ओर जहां वर्ग विशेष के चिकित्सक बम विस्फोट करके देश मे आतंक फैलाने का काम कर रहे वहीं उन्नाव के डॉ० संजय मिश्रा अपने सहयोगियों के साथ सनातन की पताका फहराते हुए मोक्षदायिनी कथा का महायज्ञ आयोजित कर रहे। यजमानों रश्मि निगम, आशीष निगम, लता निगम, नीरज निगम, दीपा निगम, प्रशांत मिश्रा वेंकट, हिमा मिश्रा, अखिलेश अवस्थी, वंदना अवस्थी, डॉ० प्रभात सिन्हा, वंदना सिन्हा, प्रशांत दीक्षित, प्रियंका दीक्षित आदि ने ज्यादा से ज्यादा जनपदवासियों से सपरिवार उपस्थित रहने का आवाहन किया। संरक्षकों प्रेम कुमार सिंह सेंगर, गुरुद्वारा समिति अध्यक्ष अरविंदर सिंह, अशोक रस्तोगी, डॉ विनय दीक्षित आशू, मीडिया प्रमुख डॉ मनीष सिंह सेंगर ने बताया पंचम कथा यज्ञ को ज्यादा भव्य बनाने की व्यापक व्यवस्थाएं की गयी हैं। महिला मंडल अध्यक्ष निम्मी अरोड़ा, कलश यात्रा प्रभारी ममता द्विवेदी ने 14 दिसंबर को पूर्वान्ह 10 बजे बड़े हनुमान मंदिर में ज्यादा से ज्यादा मात्रशक्तियों से पावन कलश यात्रा में भाग लेने की अपील की। अरविंद श्रीवास्तव बबलू शर्मा, राहुल कश्यप, शिवम दीक्षित, अनुराग सिंह राठौर, पुरुषोत्तम गौड़ आदि सहयोगी वार्ता में रहे। समापन पर पदाधिकारियों ने कथा महायज्ञ का आमंत्रण जारी करते हुए सभी के प्रति आभार जताया।
Check latest article from this author !
संवैधानिक देशभक्ति: इस्लामी परंपरा की ऐतिहासिक मिसाल
March 2, 2026
इंद्रगढ़ गांव में भव्य हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन
March 2, 2026
Related Posts
Recent Posts
- संवैधानिक देशभक्ति: इस्लामी परंपरा की ऐतिहासिक मिसाल
- 76वां सालाना होला महल्ला समारोह की भव्य तैयारियाँ पूरीधूमधाम से मनाया जायेगा होला महल्ला समारोह – डॉ मनजीत सिह दहिया
- इंद्रगढ़ गांव में भव्य हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन
- “एक वेश्या मरी और उसी दिन उसके सामने रहने वाला बूढ़ा सन्यासी भी मर गया,संयोग की बात है।
- बाजार में एक चिडियामारी तीतर बेच रहा था…??
Recent Comments
About Me
Latest Posts
76वां सालाना होला महल्ला समारोह की भव्य
March 2, 2026
इंद्रगढ़ गांव में भव्य हिंदू सम्मेलन का
March 2, 2026
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new stories and updates



