अमृतधारा ब्यूरो चीफ अभय कुमार दीक्षित उन्नाव। गत वर्षों की भांति अबकी बार भी 25 दिसंबर को विशाल तुलसी पूजन यात्रा की तैयारियां नर सेवा नारायण सेवा समिति द्वारा युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई हैं। इसके संदर्भ में रविवार को संगठन कार्यालय पर पदाधिकारियों की एक बैठक आहूत की गई, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों के साथ साथ प्रचार सामग्री के साथ बस्तियों में आम जन से जनसंपर्क का आवाहन किया गया।साथ ही संस्था के संस्थापक विमल द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं से अपनी बस्तियों/मोहल्लों में प्रतिदिन जनसंपर्क बढ़ाने का भी निर्देश दिया। विमल द्विवेदी ने जनपद वासियों से पुनः अपील की ईसाई मिशनरियों से सावधान रहने की आवश्यकता है इनके द्वारा लालच और अंध विश्वास के नाम पर गंभीर बीमारियों का इलाज छलावा है इससे सावधान रहें।जनजागरण हेतु हिन्दू समाज अपने आसपास लोगों को यात्रा में शामिल होने हेतु अवश्य प्रेरित करे ताकि पिछले वर्षों की भांति हिन्दू समाज बढ़ चढ़कर यात्रा में हिस्सा लेकर इसे भव्य और दिव्य बनाये। इस अवसर पर नर सेवा नारायण सेवा के महासचिव विनय द्विवेदी, हिन्दू जागरण मंच जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, ऐ के दीक्षित, विनय शंकर दीक्षित, निशांत शुक्ला, योगेंद्र तिवारी, राकेश राजपूत, विकास तिवारी, चंद्रमौली मिश्रा, दीप चंद्र, कुलदीप वर्मा, परिमल मिश्रा, केतन अवस्थी, सुजीत सिंह, अजय द्विवेदी, मनीष मिश्रा, अभिषेक तिवारी, राजू शर्मा, अखिल मिश्रा, आदर्श पांडे, धर्मेंद्र शुक्ला, संदीप सिंह, शेखर अवस्थी, आनंद मिश्रा, अमूल्य बाजपेई, शिव सेवक त्रिपाठी सुदीप सिंह, अंकुर त्रिपाठी, मनोज शुक्ला, सर्वेश शुक्ला, आदि लोग मौजूद रहे।
Check latest article from this author !
Noc pod neonami: zwiedzanie estetyki kasyna online
July 8, 2026
Previous Post
डी ए वी कॉलेज चीका द्वारा नो नशा नेशन कैंपेन आयोजित।
Next Post
यमुनानगर सीआईए को मिली बड़ी कामयाबी
Related Posts
Recent Posts
- Wieczorne zanurzenie: płynna rozrywka w kasynach online
- Noc pod neonami: zwiedzanie estetyki kasyna online
- भारत की रक्षा हम सबकी सांझा जिम्मेदारी, भारतीय सुरक्षा बलों में राष्ट्र सर्वोपरि की भावना
- Scoprire il mondo dei casinò online: un viaggio tra giochi e sorprese
- Večerní procházka lobbym: jak se z obyčejného kliknutí stane malý zážitek
Recent Comments
About Me
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new stories and updates

