इस्माईलाबाद, दैनिक अमृतधारा (विजय वधवा)
जिला संयोजक खेल प्रकोष्ठ भाजपा पुनीत मल झांसा ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य शहरों की तर्ज पर गांवों को विकसित करने का है ताकि शहरों की तरह गांवों में सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सके। वे यहां गांव झांसा में अपने प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी के जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी योग्यता के अनुसार आगे बढ़ने का मौका दिया जाता है। प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी मेहनत का फल अवश्य मिलता है। भाजपा की कल्याणकारी नीतियों से आज प्रत्येक वर्ग खुश है। पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सरकार का एकमात्र लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पार्टी की कथनी व करनी में कोई फर्क नहीं है। चुनावों के समय में भाजपा पार्टी ने प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने का वादा किया था आज सरकार उस वादे को पूरा के लिए दिन रात काम कर रही है। आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वे छोटे छोटे मामलों को बड़ा बना कर जनता को अपने पक्ष में करने पर लगे हुए है लेकिन जनता सब समझ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts