यमुनानगर, (अंजू प्रवेश कुमारी, दैनिक अमृत धारा)
राजकीय महाविद्यालय अहडवाला में नशा निरोधक समिति के तत्वावधान में जिला स्तरीय स्लोगन राइटिंग, भाषण, स्लोगन राइटिंग व पावर पॉइंट प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में सलोनी, परमजीत कौर और नरगिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाना था।
इस अवसर पर प्राचार्य सर्वजीत कौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर समाज के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान की भी सराहना की।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों ने अपने विचारों के माध्यम से नशा मुक्त समाज का संदेश दिया, जिसकी सभी ने सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।


