विक्रम पाण्डेय को निर्विरोध प्रदेश सचिव बनाये जाने की घोषणा
कासगंज। नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट्स आफ उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश महामंत्री बुधवार सायं परिवार सहित तीर्थ नगरी शूकरक्षेत्र सोरों पहुचे। जहा एनयूजेआई के पदाधिकारीयों ने लहरा रोड स्थित प्रभू कुंज निवास एनयूजेआई के जिला कार्यालय पर फुल माला व पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया । ओर गंगाजली व गंगा माता का छविचित्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्हौने कहा एनयूजेआई संगठन पूरे देश में पत्रकारों की लडाई लडता रहा हैं। संगठन द्वारा पत्रकारों के हित के लिए देश व प्रदेश में पत्रकारों के लिए सरकार से आवास दिलाने की बात कही है। उनके द्वारा सोरों जी के रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार हिन्दी दैनिक पवित्र विचार संपादक विक्रम पाण्डेय को एनयूजेआई का निर्विरोध प्रदेश सचिव बनाये जाने की घोषणा की। इस मौके पर संरक्षक श्री कृष्ण शरद कासगंज जिलाध्यक्ष मनोज पाराशर, सचिव अजेन्द्र कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष फहीम अख्तर, प्रवक्ता अमित कुमार तिवारी,आयुष भारद्वाज उपाध्याय,श्रीभगवान पाराशर,पंकज पाराशर,सोनू स्थापक, राजीव सहाय जौहरी अश्वनी महेरे कोषाध्यक्ष,गौरव मौर्य,विजय दुबे प्रबंधक संपादक सोरों टाइम्स ,विजय दास मौर्य संपादक दै सहानुभूति , योगेश योग,रमाकांत तिवारी,राजीव तिवारी,विवेक पाण्डेय, शशिराज भारद्वाज, जुम्मन कुरैशी,सत्य प्रकाश राठौर, नुरूल इस्लाम, रवि कृष्ण सहित आदि हर्ष व्यक्त किया है ।



