अमृतधारा ब्यूरो चीफ अभय कुमार दीक्षित उन्नाव। नगर में पिछले कई वर्षों से आयोजित हो रही भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव की शोभा यात्रा का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय परशुराम जन कल्याण संस्था द्वारा शोभायात्रा का आयोजन संस्थापक अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा द्वारा किया गया। साकेत धाम रामलीला मैदान में बनाए गए विशाल मंच पर वासू महाकाल ग्रुप के कलाकारों द्वारा शिव पार्वती, अघोरी, भष्म आरती और तांडव आदि रोमांचकारी प्रस्तुतियां दी गयीं। कोषाध्यक्ष श्रीमती मीरा मिश्रा की अगुवाई में प्रियंका शुक्ला, रिया मिश्रा, सोना अवस्थी, मुस्कान और लखनऊ से कुमकुम मिश्रा आदि सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। भगवान परशुराम के पूजन और आरती के बाद रथ, बैंड, ढोल, डी जे ट्राली और झांकियों ले साथ शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग से हरदोई पुल तिराहा, कचहरी, सिविल लाइन होते हुए कब्बा खेड़ा तिराहे होते हुए सैयद अब्बासपुर राष्ट्रीय परशुराम जन कल्याण संस्था कार्यालय पर सम्पन्न हुई जहां विशाल भंडारा प्रसाद श्रद्धालुओं ने चखा। सदर विधायक पंकज गुप्ता, समाजसेवी विमल द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता, अशोक द्विवेदी प्रदेश उपाध्यक्ष, समाजसेवी चेतन मिश्रा, डॉ मनीष सिंह सेंगर, अनुज पाण्डेय, जिला संगठन मंत्री आदित्य मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अंकुर हरिवंश, ऋषि तिवारी, जसमीत सिंह, पत्रकार प्रदीप तिवारी, विनोद कुमार शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, शैलेंद्र मिश्रा, अन्नू अवस्थी आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा में भाग लिया और भगवान परशुराम जी के प्रेरणादायी प्रसंग बताए। जगह जगह पर यात्रा का स्वागत हुआ। संचालन रेड क्रॉस उपसभापति डॉ० मनीष सेंगर ने किया। नृपेंद्र मिश्रा ने अतिथियों और सहयोगियों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया और सबके प्रति आभार जताते हुए संस्था से जुड़ने की अपील की।
Check latest article from this author !
21 वें रक्तदान शिविर में 211 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
June 14, 2026
योग एक जीवन शैली है
June 14, 2026
Related Posts
Recent Posts
- उन्नाव नगर पालिका के तीन वर्ष पूर्ण होने पर प्रेस वार्ता आयोजित, विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाईं
- 21 वें रक्तदान शिविर में 211 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
- योग एक जीवन शैली है
- नाबालिग बच्चियों के अपहरण मामले में थाना कलायत पुलिस द्वारा आरोपी गिरफ्तार
- 12 वर्षों के विकास दावों पर उठे सवाल, रोजगार, महंगाई और सामाजिक समरसता पर गंभीर चिंतन जरूरी : स्वामीनाथ जायसवाल
Recent Comments
About Me
Latest Posts
उन्नाव नगर पालिका के तीन वर्ष पूर्ण
June 15, 2026
21 वें रक्तदान शिविर में 211 रक्तदाताओं
June 14, 2026
योग एक जीवन शैली है
June 14, 2026
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new stories and updates



