कैथल, 12 जून ( s k Girdhar) दैनिक अमृत धारा नाबालिग बच्चियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए एसएचओ थाना कलायत पीएसआई अमन की अगुवाई में पीएसआई अमित कुमार की टीम द्वारा आरोपी गांव अन्दाना पंजाब निवासी रमन को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव बात्ता निवासी महिला की शिकायत अनुसार उनकी बेटी सुबह सजुमा रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर कुरुक्षेत्र जाने के लिए घर से निकली थी। उसके साथ उसकी दयोहती (13-14 वर्ष) तथा (8-9 वर्ष) भी रेलवे स्टेशन जाने वाली थी। इसी दौरान एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक दोनों बच्चियों को रेलवे स्टेशन छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गया, लेकिन उन्हें स्टेशन पर न उतारकर पंजाब की तरफ ले जाने लगा। रास्ते में गांव सिणंद-धनोरी रोड के पास मोटरसाइकिल खराब होने पर बच्चियों ने शोर मचाकर राहगीरों को पूरी घटना बताई। राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चियों को सकुशल अपने साथ ले गए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम रमन निवासी अंदाना (पंजाब) बताया। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया। वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त कर ली गई तथा आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

फोटो :- थाना कलायत पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts