श्री गुरु सुंदर मुनि धर्मार्थ ट्रस्ट एवम जन कल्याण समिति प्रताप नगर के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 21वें रक्तदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका मे मुकेश गर्ग सदस्य विद्युत विनियामक आयोग के सदस्य और अध्यक्ष की भूमिका में सुमन चौधरी नवनियुक्त सदस्य हरियाणा महिला आयोग ने शिरकत की।

सबसे पहले आए हुए अतिथि गणों ने दीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। उसके उपरांत समिति चैयरमैन संदीप गुप्ता एवं कार्यक्रम प्रभारी मधुकर चौहान ने बताया कि जन कल्याण समिति और श्री गुरु सुंदर मुनि धर्मार्थ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आज 21वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने आगे बोलते हुए समिति के वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमो के बारे में सभी को विस्तार से बताया।
कार्यक्रम मुख्य अतिथि मुकेश गर्ग ने भी समिति द्वारा किये जा रहे विभिन्न समामाजिक कार्यो हेतू समिति की प्रसंशा की । उन्होंने कहा कि समय की मांग को देखते हुए आज रक्तदान की आवश्यकता बढ़ती जा रही है और रक्तदान के पुण्य कार्य मे जन कल्याण समिति अपनी अहम भूमिका निभा रही है। भविष्य में अपनी ओर समिति को हर सम्भव सहयोग देने का आश्वासन दिया।जनकल्याण समिति प्रताप नगर समाज कल्याण के हर क्षेत्र में अपनी अग्रिम भूमिका निभा रही है ।
कार्यक्रम अध्यक्ष सुमन चौधरी ने बोलते हुए कहा कि वो स्वयं को जन कल्याण समिति परिवार का सदस्य ही मानती हूँ, जन कल्याण समिति द्वारा समाज मे किये जा रहे सभी कार्य अति प्रशंसनीय हैं।
प्रकल्प प्रभारी मनोज सिंगला ने बताया कि आज समिति द्वारा आयोजित 21वें रक्तदान शिविर में 211 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप पधारे रेड क्रॉस सचिव संजीव धीमान शक्ति सिंह जयधरी,,रोहताश सिंह SHO प्रतापनगर,विकास वालिया,प्रमोद भंगेड़ा, पलक अग्रवाल, हरीश शर्मा,अमर सैनी ,नरेश अग्रवाल,राजीव वालिया,सुभास नेता जी ,प्रमोद कुमार ,राजू चौधरी, जयंत स्वामी, ईशम सिंह,आशीष बंसल आदि ने समिति के वर्ष भर चलने वाले जन कल्याण के कार्यों की प्रशंसा की।
उसके उपरांत अतिथि गणों ने रक्त दाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। श्री गुरु सुंदर मुनि ट्रस्ट सदस्यों डॉक्टर राधेश्याम, अशोक कुमार,दीपक वालिया, आदि का रक्तदान शिविर में बेहतर योगदान देने के आभार व्यक्त किया।
रक्तदान शिविर के सफल संचालन में समिति सदस्यों ,प्रबन्धक एव कार्यक्रम प्रभारी मधुकर चौहान,महासचिव संजीव चनालिया, उप प्रधान सुशील चौधरी, उप प्रबंधक प्रकल्प प्रभारी मनोज सिंगला, कैशियर प्रदीप गर्ग वाइस चेयरमैन पवन गुप्ता सचिव गगन ग्रोवर, सचिव वरुण गुप्ता ,सचिव असलम खान,आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts