कुरुक्षेत्र दैनिक अमृतधारा (गोपाल मेहरा)
हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी HSGMC के तीसरे दिन के धरने के दौरान कमेटी की पूर्व सदस्यों ने HSGMC सदस्य सरदार गुरतेज सिंह को अपना समर्थन दिया सरदार गुरतेज सिंह HSGMC मुख्यालय कुरुक्षेत्र के मुख्य द्वार पर धरने बैठे हैं
समर्थन देने वालों में HSGMC के पूर्व महासचिव सरदार सुखविंदर सिंह मेंबर पूर्व सदस्य सरदार अमराव सिंह छीना सरदार इंद्रजीत सिंह वासुदेवा सरदार बेअंत सिंह नलवी सरदार परमजीत सिंह माखा सिरसा सरदार बलदेव सिंह हाबड़ी सरदार बाबू सिंह चीखा मसंद भाई गलोरा जी के वंशज सरदार स्वर्ण सिंह जी बुगा पंचकूला तथा HSGMC के उपाध्यक्ष सरदार गुरबीर सिंह तलाकौर शामिल रहे
समर्थन देने वाले सदस्यों ने कहा है कि सरदार गुरतेज सिंह द्वारा उठाए गए सवाल और मांगे जायज है तथा इस परHSGMC के प्रधान सरदार जगदीश सिंह झींगा और कार्यकारिणी समिति द्वारा स्पष्ट पारदर्शी और संतोषजनक जवाब दिया जाना चाहिए
उन्होंने कहा है कि HSGMC के निर्वाचित सदस्यों को कमेटी के कामकाज और कार्यकारिणी द्वारा लिए गए फैसलों के संबंध में जानकारी मांगने सवाल पूछने और उनके उचित जवाब प्राप्त करने का पूरा अधिकार है कार्यकारिणी समिति की जिम्मेदारी है की आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए ताकि निर्वासित सदस्यों तथ्यो को संगत के सामने पारदर्शी तरीके से लग सके समर्थन देने वाले सदस्यों ने HSGMC नेतृत्व से अपील की कि निर्वाचित सदस्यों के लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करते हुए सरदार गुरतेज सिंह द्वारा उठाए गए सभी सवालों के बिंदुवार तथ्यात्मक और लिखित जवाब दिया जाए मुद्दों को टालने या अनावश्यक रूप से लंबित रखने के बजाय उनका सम बुद्ध समाधान किया जाए
उन्होंने कार्यकारिणी समिति से यह भी अपील की कि सरदार गुरतेज सिंह के साथ सार्थक एवं रचनात्मक बातचीत कर इस मामले का समाधान किया जाए ताकि HSGMC. और समूची सिख संगत के हितों की रक्षा हो सके
सभी संबंधित पक्षों से शांति गरिमा और अनुशासन बनाए रखने की अपील करते हुए उन्होंने कहा है कि HSGMC जैसे सिख संस्था में पारदर्शिता जवाब देही सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मामला किसी युक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं है बल्कि पारदर्शिता जवाब देही निर्वाचित सदस्यों के लोकतांत्रिक अधिकारों और सिख संगत के व्यापक हितों से जुड़ा हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts