लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल प्रशासन ने रेलकर्मियों के बच्चों के मनोरंजन, शारीरिक विकास और स्वस्थ गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गोंडा स्थित मनोरंजन संस्थान में आधुनिक ‘मल्टीप्ले स्टेशन’ स्थापित किया हैं।
इन मल्टीप्ले स्टेशनों में 3 से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए आकर्षक एवं सुरक्षित झूले, स्लाइड, टनल स्लाइड, स्पाइरल स्लाइड सहित विभिन्न खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं। रंग-बिरंगे मल्टीप्ले स्टेशन पर एक समय में करीब 50 बच्चे खेल के साथ शारीरिक व्यायाम और मनोरंजन कर सकते हैं।
मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि रेल प्रशासन का उद्देश्य कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा बच्चों में खेल के प्रति रुचि विकसित करना है। उन्होंने कहा कि यह सुविधा बच्चों के मनोरंजन के साथ उनके शारीरिक और मानसिक विकास में भी सहायक होगी।
नई सुविधा शुरू होने के बाद बच्चों में खासा उत्साह है। सुबह और शाम के समय प्रतिदिन करीब 100 से 150 बच्चे इसका आनंद उठा रहे हैं। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts