डॉ राजा झींजर को बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन अवार्ड प्राप्त होने पर सेंट जॉन एम्बुलेंस ने किया सम्मानित
गुहला /चीका/गुरदेव जोसन/हुक्म मैहला/दैनिक अमृत धारा/21 सितंबर/
बुलंद हौसलों से ही सफलताएं प्राप्त करते हुए जीवन की बुलंदियों को छुआ जा सकता है। यह विचार सेंट जॉन एम्बुलेंस इंटरनेशनल एसोसिएशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राजपाल पूनिया ने सेवा निवृत्त प्राध्यापक गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर राजा सिंह झींजर का फूल माला व मिठाई से स्वागत करते हुए कहे। डॉ राजा सिंह झींजर का नाम उत्कृष्ट सेवाओं एवं सराहनीय सामाजिक गतिविधियों की बदौलत पिछले दिनों बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन में दर्ज हुआ है और यूरोपीय यूनियन हेड, रिपब्लिक ऑफ़ क्रोशिया, डॉ आइवन गसीना ने इस आशय की सूचना सेंट जॉन एम्बुलेंस इंटरनेशनल एसोसिएशन इंडिया नई दिल्ली को संदर्भ पत्र से दी थी। इसी कड़ी में आज यूरोपीय यूनियन हेड द्वारा डॉ राजा सिंह झींजर को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, मेडल, संस्था के लोगो आदि प्रशंसा पत्र के साथ भेजे हैं जिन्हें सेंट जॉन एम्बुलेंस इंटरनेशनल एसोसिएशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पूनिया ने फूल माला से स्वागत करते हुए डॉ झींजर को सहर्ष प्रदान किये। डॉ पूनिया ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी लगन और निष्ठा के साथ ड्यूटी का निर्वाह करना चाहिए ताकि सामाजिक और राष्ट्रीय विकास की कड़ी में अपना बहुमूल्य योगदान दे सके। उन्होंने कहा कि हमारी उपलब्धियां ही सामाजिक प्रेरणा का आधार बनाकर दूसरों को मेहनत के लिए प्रेरित करती हैं। शिक्षा विभाग में इतिहास प्राध्यापक के पद पर होते हुए झींजर का शिक्षा और समाज सेवा के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यों में अतिविशेष योगदान रहा है। उन्हें प्रशासन द्वारा अनेकों बार उत्कृष्ट सेवाओं एवं कार्यों के लिए उप मंडल, जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष सम्मानों, सिल्वर मेडल व गोल्ड मेडलों से सम्मानित किया जा चुका है। सेंट जॉन एम्बुलेंस इंटरनेशनल एसोसिएशन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राजपाल पूनिया व राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के राज्य अध्यक्ष महेंद्र सिंह धानिया ने झींजर को बधाई देते हुए कहा कि यह प्राध्यापक राजा सिंह झींजर की समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है कि उन्होंने अपने हलके का नाम रोशन किया है। डॉ पूनिया ने कहा कि बताते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है कि झींजर ने शिक्षा के क्षेत्र में पूरी मेहनत और लगन के साथ विभिन्न डिप्लोमा के साथ-साथ 3 स्नातक और 5 स्नातकोत्तर डिग्रियां हासिल की हैं। समाजसेवी सुरेंद्र सिंगला ने कहा कि सच्चाई और ईमानदारी के साथ दी गई सेवा का फल हमेशा मीठा होता है और सम्मान की प्राप्ति जिंदगी की सर्वोच्च उपलब्धि मानी जाती है। डॉ राजेंद्र कुमार सैनी नेशनल फर्स्ट एड स्पेशलिस्ट ने कहा कि प्राध्यापक राजा सिंह का नाम बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होना बड़े गर्व की बात है। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान वजीर सिंह, कुलभूषण शर्मा, जिला प्रधान रमेश हरित, उप मंडल प्रधान मामू राम सिरोही, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही, खंड शिक्षा अधिकारी गोपीचंद, सुखविंदर सिंह, लेफ्टैन सिंह, पूर्व सरपंच ओमपाल राणा, रमेश वर्मा, वीरमति देवी, चंद्रभान वर्मा, अनिल गर्ग, राज्य अध्यक्ष नीलम सिंगला, डॉ बीरबल, डॉ चंद्र मोहन, डॉ रोमा सैनी, मोहनलाल, बूटा सिंह, डॉ अनिल शर्मा, नवीन कुमार सोनी, सतनाम सिंह, जितेंद्र सिंह आदि गणमान्य व्यक्तियों ने उपलब्धि के लिए प्राध्यापक राजा सिंह झींजर को बधाई दी है।

फोटो
प्राध्यापक राजा सिंह झींजर को फूल माला और मिठाई से प्राप्त उपलब्धियां देते हुए डॉ राजपाल पूनिया सेंट जॉन एम्बुलेंस राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts