गुहला/चीका / 3सितंबर / दैनिक अमृत धारा/ हुकम सिंह मैहला/अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) गुहला यूनिट और तीनों सब-यूनिटों की बैठक XEN ऑफिस गुहला के प्रांगण में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य गुहला, सीवन एवं चीका सब-यूनिट तथा गुहला यूनिट का अधिवेशन संपन्न कराना था।
अधिवेशन की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष भूपिंदर जोसन द्वारा की गई तथा मंच संचालन जिला सह-सचिव संदीप वड़ैच जी ने किया। बैठक के दौरान सब-डिवीजन व डिवीजन स्तर की गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया और कर्मचारियों की समस्याओं पर गहन चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रदेश सलाहकार सुनील राणा, जिला अध्यक्ष संजीव गुज्जर, जिला उपाध्यक्ष अमरजीत चहल, जिला सचिव बेअंत मोर, जिला सह-कोषाध्यक्ष नरेश कुंडू, जिला संगठनकर्ता प्रवीण गुज्जर तथा चीका से अभिषेक शर्मा, बलजिन्द्र शिड़ा, बलविन्द्र मलिक, अनिल शर्मा सहित यूनिट के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अधिवेशन के दौरान सर्वसम्मति से नई गुहला यूनिट कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, जो इस प्रकार है:
अध्यक्ष: बलजिन्द्र सीडा़
सचिव: जोगिंदर पाल
उपाध्यक्ष: बलविंदर मलिक , संदीप दुहन
सह-सचिव: रूपेश शर्मा
कैशियर: अमृत पाल
सह-कैशियर: पंकज श्योराण
संगठनकर्ता: प्रताप काजल
प्रेस सचिव: सचिन पुनिया
कार्यालय सचिव: रविंदर शर्मा
सीवन सब डिवीजन कार्यकारिणी
अध्यक्ष : अमन यादव
सचिव : नरेश शर्मा
कैशियर : राजकुमार बेनीवाल
गुहला सब डिवीजन कार्यकारिणी
अध्यक्ष : सलविंदर सिंह
सचिव : कश्मीर बालेसर
कैशियर : सुखदेव शर्मा
चीका सब डिवीजन कार्यकारिणी
अध्यक्ष : अनिल शर्मा
सचिव : संदीप सीडा़
केशियर : अमरदीप
बैठक के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई और कर्मचारियों के हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।


