अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के समन्वयक की भूमिका में हुए सम्मानित।

हरियाणा अफ्रीका ग्लोबल बिजनेस मीट में डॉ. कंवरदीप सम्मानित, निभाई अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के समन्वयक की भूमिका

चंडीगढ़ 3 सितंबर: एक्सेल प्रिंट पैक, बद्दी ने बृहस्पतिवार को ए एन ए क्लार्क्स इन, अमरावती एन्क्लेव, पंचकुला में हरियाणा अफ्रीका ग्लोबल बिजनेस मीट का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के संयोजक नवीन वत्स ने बताया के यह शिखर सम्मेलन अफ्रीकी छात्रों को भारतीय उद्योग जगत के नेताओं, नीति निर्माताओं और व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ जुड़ने का एक मूल्यवान अवसर प्रदान करवाने की एक पहल है। जिस के अंतर्गत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अफ्रीकी छात्रों को इस ग्लोबल बिजनेस मीट में शामिल किया गया है। कार्यक्रम सह संयोजक सुनील शर्मा ने बताया के ज्यादा से ज्यादा अफ्रीकी छात्रों को इस कार्यक्रम से जोड़ने का दायित्व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय , मीडिया संस्थान के डॉ कंवरदीप शर्मा को दिया गया और उनकी इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में उत्कृष्ट भूमिका को मानते हुए , डॉ कंवरदीप को आयोजक समिति की तरफ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान डॉ शर्मा को युवा सशक्तिकरण और उद्यमिता और खेल, कानून और विधायी, राज्य मंत्री,हरियाणा सरकार,
श्री. गौरव गौतम ने प्रदान किया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बड़खालसा,
विदेश सहयोग विभाग , हरियाणा के मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री पवन चौधरी मूल रूप में उपस्थित रहे। डॉ शर्मा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंटरनेशनल डिप्टी एडवाइजर प्रोफेसर दीपक राय बब्बर का आभार प्रकट किया जिनके सहयोग से यह संभव अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के इस कार्यक्रम की योजना संभव हो पाई। डॉ शर्मा ने इस सम्मान के लिए एक्सेल प्रिंट पैक का आभार व्यक्त किया और बताया के उनके साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से अफ्रीका के लगभग 20 अंतर्राष्ट्रीय छात्र और छात्राओं का समूह इस ग्लोबल मीट का हिस्सा बने। इस ग्लोबल मीट में अफ्रीका से कार्सिनिया जंगया,,पापा शेख गिये,सिफिवे म्डलूली ,नकन्यालआइवरी ,वाल्गी उमर , टेरेज़ा साइमन, इब्राहिम सैदू,नोम्बुसो म्न्गोमेज़ुलु,कसाई कुमसिंडा ,जोशुआ बाबू
, खेथेलो बियेला, डेविड केनी नवाजोक,मंदीसा जुलू,न्हियाल माडिंग,धुओर माजोक ,इतुमेलेंग नथुन्या
, लोन तिरेलो कैसारा,महासा सेंजाने और माजुलुलु अफ्रीकन छात्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts