कोच गौरव सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित ब्राइट फ्यूचर क्रिकेट लीग का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ब्राइट फ्यूचर-बी ने 244 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अजय ने शानदार 88 रन बनाए, जबकि आशीष शर्मा ने नाबाद 79 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

245 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्राइट फ्यूचर-ए की टीम 159 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से कर्ण कौशिक ने सर्वाधिक 65 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

शानदार बल्लेबाज़ी के लिए आशीष शर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं, ब्राइट फ्यूचर-बी के अनुज गौतम ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए।

पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए नीलेंद्र चौधरी को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के सम्मान से नवाज़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts