छछरौली( अंजू प्रवेश कुमारी दैनिक अमृत धारा)कोच रमनजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय खेल मोहल्ला उत्सव का आयोजन बहादुरगढ़ में अगम अनंत फाउंडेशन द्वारा करवाया गया । इस प्रतियोगिता में जिले के लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया । प्रतियोगिता में कुल 12 पदक थे जिसमें से 5 पदक छछरौली स्पोर्ट्स क्लब ने अपने नाम किए । लड़कों की 18 वर्ष आयु वर्ग में भविष्य में दूसरा स्थान व आर्यन ने तीसरा स्थान हासिल किया । लड़कियों की 18 वर्ष आयु वर्ग में नफीसा ने दुसरा स्थान, ओपन आयु वर्ग में गगनदीप कौर ने दूसरा स्थान और रमनदीप कौर तीसरा स्थान हासिल किया । मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी ने सभी खिलाड़ियों को पदक वह नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया । छछरौली स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान संजीव सैनी नंबरदार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी । और कहां की पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी कंवरपाल जी के मार्गदर्शन में छछरौली स्पोर्ट्स क्लब नई बुलंदियों को छू रहा है । जिसके परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं यहां के खिलाड़ी हरियाणा व दिल्ली पुलिस, भारतीय सेना भर्ती हो रहे हैं और खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं । अंत में प्रदान संजीव सैनी लंबरदार ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल परिसर में पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी कंवरपाल के सहयोग से जल्दी ही विकास कार्य शुरू किए जाएंगे ।
Check latest article from this author !
हरियाणा के पलवल में बारिश का मौसम शुरू
June 25, 2026
Related Posts
Recent Posts
- हरियाणा के पलवल में बारिश का मौसम शुरू
- मुंबई साहित्यिक नाट्य समारोहहास्य से करुणा की कथाएं गूंजी
- कोच गौरव सिंह चौहान के नेतृत्व में ब्राइट फ्यूचर क्रिकेट लीग का भव्य समापन
- छछरौली स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों ने खेल मोहल्ला उत्सव में जीते 5 पदक
- पवित्र मंदिरों में दान चोरी से श्रद्धालुओं में नाराजगी, चढ़ावे में गिरावट!
Recent Comments
About Me
Latest Posts
हरियाणा के पलवल में बारिश का मौसम
June 25, 2026
मुंबई साहित्यिक नाट्य समारोहहास्य से करुणा की
June 24, 2026
कोच गौरव सिंह चौहान के नेतृत्व में
June 23, 2026
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new stories and updates



