गुहला चीका/गुरदेव जोसन/हुक्म मैहला/दैनिक अर्मत धारा/20 सितंबर/ साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के साथ साथ जिला पुलिस द्वारा एसपी आस्था मोदी के आदेशानुसार साइबर ठगो पर लगातार कार्रवाई भी की जा रही रही है। ऐसे ही मोबाइल टॉवर लगवाने के नाम पर लाखों रूपये धोखाधड़ी करने के मामले की जांच थाना साइबर क्राइम पुलिस के एएसआई जसबीर सिंह, एएसआई विनोद व एएसआई प्रदीप कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव धनौंदा जिला महेंद्रगढ निवासी हंसराज तथा गांव बेहल जिला भिवानी निवासी सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया।। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की सीवन निवासी हरीश कुमार की शिकायत अनुसार उसने 18 अप्रैल को यूट्यूब पर मोबाइल टावर लगवाने का विज्ञापन देखा था, जिसे देख कर उसने टावर लगवाने के लिए अप्लाई कर दिया। 19 अप्रैल को उसके पास अनजान व्यक्ति की कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि मैं राजेश मिश्रा बात कर रहा हूं, आपने छत पर टावर लगवाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया था। कुछ बात करने के बाद आरोपी ने कॉल काट दी और दोबारा 21 अप्रैल को कॉल की। टावर लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस के 1150 रुपए मांगे। आरोपी द्वारा भेजे गए स्कैनर पर उसने रुपए भेज दिए। इसके बाद उससे अलग-अलग खर्च के नाम पर एक लाख 48 हजार 740 रुपए ठग लिए। आरोपियों की डिमांड बढ़ती गई तो उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। जिस बारे थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में पहले ही 4 आरोपी काबू किए जा चुके है। उक्त दोनो आरोपी भी उक्त धोखाधड़ी की वारदात में शामिल थे। दोनों आरोपी शनिवार को अदालत में पेश किए जाएंगे, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
Check latest article from this author !
भव्य सम्मान समारोह में शामिल हुए रामभक्तों का हृदय से आभार
September 1, 2026
Related Posts
Recent Posts
- भव्य सम्मान समारोह में शामिल हुए रामभक्तों का हृदय से आभार
- गौ सेवा प्रकोष्ठ की पहल: बेसहारा गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए उठाए बड़े कदम इमरान खान
- शिवाजी प्रेस क्लब ने बिलासपुर में चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान; पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संदेश
- गौ सेवा प्रकोष्ठ की पहल: बेसहारा गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए उठाए बड़े कदम इमरान खान
- Top real money pokies and features to try at Neosurf Casinos Australia in 2026
Recent Comments
About Me
Latest Posts
भव्य सम्मान समारोह में शामिल हुए रामभक्तों
September 1, 2026
गौ सेवा प्रकोष्ठ की पहल: बेसहारा गौवंश
August 30, 2026
शिवाजी प्रेस क्लब ने बिलासपुर में चलाया
August 30, 2026
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new stories and updates



