पलवल (दैनिक अमृत धारा), भाटिया।

हरियाणा के पलवल में बारिश का मौसम शुरू होने से पहले लोगों को चिंता सताने लगती है। जिसका कारण है कि बारिश से पहले नालों की सफाई के बजट को पानी में बहाना, और खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ता है। इसी कड़ी में पलवल शहर के बीचो-बीच से गुजरने वाला नाला जिसकी सफाई कहीं-कहीं तो की जा रही है पर बीच-बीच में छोड़ी भी जा रही है। लोगों का आरोप है केवल ऊपर ऊपर से ही कहीं-कहीं गन्द् हटाया जा रहा है। जबकि कीचड़ अंदर ही पहले की तरह पड़ा है। स्थानीय लोगों का आरोप यह भी है की नाले के ऊपर रखी स्लेब को भी इस तरीके से डाला जा रहा है कि ट्रैफिक बाधित हो रहा है।

वीओ :- मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह से नालो की सफाई की केवल खाना पूर्ति की जा रही है। जबकि हकीकत में सही तरीके से सफाई नहीं की जा रही। मौके पर मौजूद यूपी इरिगेशन विभाग के अधिकारी विनोद मावई भी पहुंचे। उन्होंने भी स्वयं चेक करने के बाद कहा कि नालों की सफाई बिल्कुल भी सही तरीके से नहीं की जा रही है। सही तरीके से न होने वाली सफाई व्यवस्था को लेकर उन्होंने संबंधित विभाग के एक्स सी एन से भी फोन पर बात की पर उन्हें कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। समाजसेवी विनोद चौधरी, सुमित कालरा,यश अरोड़ा,जसवंत मास्टर ने बताया कि इस समस्या को लेकर जब विभाग की उच्च अधिकारियों से मिले थे तो उन्हें एक्स ई एन साहब का नंबर दे दिया कि इनसे संपर्क करें अब इनसे संपर्क करने पर इन्होंने अपने कनिष्ठ अभियंता को भेजने की बात कही है। सीधे तौर पर पलवल में अधिकारी एक दूसरे के ऊपर बात टाल कर आम जनता को गुमराह करते नजर आते हैं। ऐसे में पलवल का विकास नेताओं और प्रशासन के बीच में झूलती नजर आ रहा है और जनता हिचकोले खाती दोनों को कोस रही है।

बाईट :- स्थानीय निवासी फ़ाइल :- 2,3,4

बाईट :- विनोद मावई, अधिकारी यूपी इरिगेशन विभाग फ़ाइल :- 5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts