भोलानाथ साहित्य अकादमी में ऑनलाइन काव्य गोष्ठी संपन्न।

भोलानाथ साहित्यिक अकादमी में ओनलाइन काव्य गोष्ठी कार्यक्रम सावन के सोमवार को सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ!

भोलानाथ साहित्य संस्था समूह में ललिता भोला जी के अध्यक्षता श्रीमती मेघा अग्रवाल जी के संचालन में काव्य गोष्ठी का आयोजन 21/07/2025 सोमवार को तय किया गया जिसमें प्रमुख अतिथि डॉ० रानी तँवर की उपस्थिति ने मंच पर चार चाँद लगा दिए!

विषय सावन पर सभी कवियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से भोलानाथ के भजनों को ढोलक की थाप से और मधुर मनोहर बना दिया! काव्य सुधा सावन में बरसाने हेतु देश के अलग-अलग हिस्सों से कवि जुड़े!

डॉ रानी तँवर, कवि नम्रता शर्मा,शिव प्रसाद,रमा भाटी , अनिता सिंह, सरोज चंद्रा पालीवाल, अनुराधा माथुर, सत्यरूपा तिवारी, ललिता भोला, डॉ ० मीरा कन्नोजिया, उर्मिला पांडे, निधि चौहान, मेघा अग्रवाल आदि ने सावन सोमवार तथा एकादशी पर काव्य पाठ से किया रूद्राभिषेक!

सरस्वती वंदना सरोज चंद्रा पालीवाल तथा स्वागत गीत कवयित्री उर्मिला पांडे ने किया!

अंत में संस्थापिका ललिता भोला , सचिव सत्यरूपा तिवारी , संयोजक एवं विशेष सलाहकार सरोज चंद्रा पालीवाल ने सभी को धन्यवाद व्यक्त करते हुए अविस्मरणीय पल को संजोकर रखने का वादा करते हुए! कार्यक्रम का समापन किया!