मीना बाई बाजार में अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर

मीना बाई बाजार में अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर
मीना बाई बाजार में अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर

मीरा बाई बाज़ार में अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोज़र, तीन पर खुले में कचरा फेंकने पर जुर्माना

 यमुनानगर, 26 जुलाई (अंजू प्रवेश कुमारी दैनिक अमृत धारा)नगर निगम ने बुधवार को मीरा बाई बाज़ार और वर्कशॉप रोड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। निगम की टीम ने सड़कों के किनारे फैले अस्थाई निर्माण, दुकान के बाहर रखा सामान, और अवैध ठेले व ठिकानों को हटाया। इस दौरान नगर निगम के कर्मचारी पूरी सुरक्षा व्यवस्था और मशीनरी के साथ मौके पर पहुंचे।

नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया। निगम की टीम का नेतृत्व सीएसआई विनोद बेनीवाल, सफाई निरीक्षक सुशील कुमार, व अन्य कर्मचारियों ने किया। बुधवार को इन दुकानों के बाहर फैले अस्थाई ढांचों को हटाया गया।

जैसे ही नगर निगम की टीम क्षेत्र में पहुंची, कई दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपने स्टॉल, टेबल, बोर्ड और अन्य सामान हटा लिया। इससे निगम को भारी विरोध झेलने की जरूरत नहीं पड़ी। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि उन्हें इस कार्रवाई की पहले से जानकारी दी गई थी, जिससे वे खुद भी बाजार को सुव्यवस्थित रखने को तैयार थे।

अभियान के दौरान टीम को तीन दुकानदार ऐसे मिले जिन्होंने खुले में कूड़ा फेंका था। नगर निगम ने तुरंत मौके पर ही ₹500–₹1000 तक का जुर्माना लगाया। सफाई निरीक्षक अनिल नैन ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों को गंदा करना दंडनीय अपराध है और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 सीएसआई विनोद बेनीवाल ने कहा:“सड़क और फूटपाथ आमजन की संपत्ति हैं। यदि कोई दुकानदार अपने व्यापार के लिए इनका अतिक्रमण करता है तो इससे जनता को असुविधा होती है और यातायात प्रभावित होता है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

अभियान के बाद बाजार में सड़कों की चौड़ाई साफ नजर आई। फुटपाथ खुल गए और ट्रैफिक का बहाव भी आसान हुआ। नगर निगम की इस कार्रवाई से शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है।