यमुनानगर। शिवाजी प्रेस क्लब यमुनानगर द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ग्राम पंचायत बेगमपुर के सहयोग से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की जाएगी। आगामी 28 सितंबर, सोमवार को दोपहर 12 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव में स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियां की जाएंगी।
दैनिक अमृत धारा
अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत बेगमपुर से होगा। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी कंवरपाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अभियान में भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीडीपीओ नरेंद्र सिंह करेंगे।

कार्यक्रम में एसडीएम छछरौली जसपाल सिंह गिल, बीडीपीओ कार्तिक चौहान, प्रताप नगर मंडल अध्यक्ष अमित देवधर तथा ग्राम पंचायत बेगमपुर के सरपंच पंकज सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ा रहा शिवाजी प्रेस क्लब

शिवाजी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने बताया कि क्लब द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न अभियानों में लगातार सक्रिय सहभागिता की जा रही है। क्लब की ओर से रक्तदान शिविर, ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण अभियान तथा ‘नशे से जंग यमुनानगर पुलिस के संग’ जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में अब ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और जनजागरूकता को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें आमजन की भागीदारी भी आवश्यक है। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को अपने गांव, गलियों और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा सामूहिक रूप से स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश देना है।

ग्रामीणों से अभियान में भाग लेने की अपील

आयोजकों ने ग्राम पंचायत बेगमपुर सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाएं।

शिवाजी प्रेस क्लब ने कहा कि बेगमपुर से शुरू होने वाला यह अभियान आगे भी विभिन्न ग्राम पंचायतों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए गांवों में स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का निर्माण किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts