13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और रक्तदान शिविर आयोजित, जनप्रतिनिधियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

झुंझुनू(दैनिक अमृतधारा निलेश मुदगल )। देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद इंद्र सिंह सैनी की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भाग लेकर शहीद की वीरता एवं शहादत को नमन किया।

कार्यक्रम शहीद के भाई बंजरंगलाल सैनी के संयोजन में चंचलनाथ टीला पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदाताओं को आयोजन समिति की ओर से प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनके योगदान के लिए आभार जताया गया।

इस दौरान अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने शहीद इंद्र सिंह सैनी की प्रतिमा एवं स्मारक पर पुष्पमाला और पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में भाजपा नेता कमलकांत शर्मा, झुंझुनू नगर परिषद सभापति अब्दुल्ला अगवान, बगड़ नगरपालिका चेयरमैन राकेश शर्मा, नगर परिषद उपसभापति वीरेंद्र डारा, वरिष्ठ पार्षद बुधराम सैनी, पार्षद प्रदीप सैनी, सुरेश सैनी, गोपाल शर्मा, समाजसेवी जगदीश सैनी, घड़सीराम सैनी, हरेन्द्र डारा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि शहीद इंद्र सिंह सैनी का अदम्य साहस और देश के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका बलिदान युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।

कार्यक्रम में शहीद पुत्र राकेश सैनी, दलीप सैनी सहित परिवार के सदस्य, भाजपा शहर आईटी संयोजक नंदलाल सैनी, अजय शर्मा बगड़ सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts