ऑपरेशन सिंदूर डॉ इन्दुमति सरकार
ऑपरेशन सिंदूर डॉ इन्दुमति सरकार

ऑपरेशन सिंदूर
सिंदूर सा लाल है जज़्बा,
शौर्य से रंगा हुआ है भगवा।
तिरंगा हमारा जय हिंद का नारा
लगा रहा है।
संभल जाओ
नफरत के बीज बोने वालों
भारत ऑपरेशन सिंदूर के
पथ पर चल रहा है।
देश का अदम्य संकल्प यही।
सरहद पर फिर होगी शांति,
आतंकवाद की गिरेगी गाज नहीं।
हर बार एक नया घाव
एक नया सबक मिला।
शांतिवार्ता कोई समाधान नहीं
आखिर जंग का सायरन बजा।
बहुत हुई बातचीत अब युद्ध जरूरी है।
कहने को पड़ोसी हो पर दिलों में
कितनी दूरी है।
सीमा पर गरजती गोलियां
आंखों में बसा खौफ है।
क्या बन जाएगा
पाकिस्तान शमशान
पूछती उनकी सारी कौम है।
थोड़ा ठहरो पाकिस्तान
जल्दी ही हम
जीत का बिगुल बजाएंगे।
विश्व के नक्शे से तुम्हारा
नामोनिशान मिटाएंगे।
श्री कृष्ण ने द्वापर में यही सिखाया है।
जब बांधने आया दुर्योधन,
अपना क्रोध दिखाया है।
गीता में भी कर्म की गाथा है।
रणभूमि में लड़ने
वीर ही जाता है।
संवाद से अगर बात बन जाती
महाभारत का संग्राम न होता।
जो तुम्हारा दिल पाक होता पाकिस्तान तो ये युद्ध न होता।
डॉ इन्दुमति सरकार
798-296-3591