यमुनानगर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई नीट-यूजी 2026 परीक्षा, प्रशासन रहा मुस्तैदयमुनानगर, संवाददाता (अंजू प्रवेश कुमारी, दैनिक अमर धारा):रविवार को यमुनानगर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट-यूजी) 2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर कुल 1,736 परीक्षार्थियों ने दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा दी।परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल रहित बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे। निर्धारित समय के अनुसार दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू रही और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा। एसपी द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इससे पूर्व उपायुक्त प्रीति ने जिला सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की थी। उन्होंने निर्देश दिए थे कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा, गोपनीयता और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए फोटो युक्त पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना सुनिश्चित किया गया था, जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट या स्कूल आईडी शामिल रहे।जिला प्रशासन की मुस्तैदी और समन्वय के चलते परीक्षा सफलतापूर्वक और बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुई।
Check latest article from this author !
21 वें रक्तदान शिविर में 211 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
June 14, 2026
Next Post
ग़ज़ल
Related Posts
Recent Posts
- नेकी कर दरिया में डाल इस कहावत को चरितार्थ किया सरदार प्रगट सिंह ने- राणा
- उन्नाव नगर पालिका के तीन वर्ष पूर्ण होने पर प्रेस वार्ता आयोजित, विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाईं
- 21 वें रक्तदान शिविर में 211 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
- योग एक जीवन शैली है
- नाबालिग बच्चियों के अपहरण मामले में थाना कलायत पुलिस द्वारा आरोपी गिरफ्तार
Recent Comments
About Me
Latest Posts
नेकी कर दरिया में डाल इस कहावत
June 19, 2026
उन्नाव नगर पालिका के तीन वर्ष पूर्ण
June 15, 2026
21 वें रक्तदान शिविर में 211 रक्तदाताओं
June 14, 2026
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new stories and updates



